कैसे बना छोटे-शहर का लड़का बॉलीवुड संगीतकार ?

संगीत निर्देशक और गोरखपुर के रहने वाले विपिन पटवा जो की अब गायन के प्रति अपना ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। भारतीय शास्त्रीय गायन में प्रशिक्षित विपिन आने वाली फिल्म “लाली की शादी में लडडू दीवाना” में अपना तीसरा गाना “एक विलन” के प्रसिद्ध गायक मोहम्मद इरफान के साथ गा रहे हैं। इसके पहले वे अरिजीत सिंह के साथ भी गाने गा चुके हैं। गोरखपुर जैसे छोटे शहर से आए और आज एक उभरते हुए संगीतकारों में से एक हैं। इनकी प्रेरक कहानी जानने के लिए देखें यह जोश टॉक।

कैसे एक छोटे शहर के होने के बावजूद भी बनें बॉलीवुड संगीतकार?

शहर छोटा हुआ तो क्या हुआ उसकी आँखों के सपने बड़े थे और पूरी करने की चाह भी जबरजस्त थी।आज विपिन पटवा एक संगीत निर्देशक और बॉलीवुड के उभरते हुए संगीतकारों में से एक हैं। उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में जन्में विपिन एक बिज़नेस फैमिली से हैं। उन्होंने 14 वर्ष की आयु में ही निश्चित कर लिया था कि वे संगीत में ही अपना करियर बनाएंगे। उन्होंने सुबह शाम रियाज़ किया और किराना घराना के पंडित हरीश तिवारी से संगीत सीखा। यहाँ तक की उन्होंने अपनी ग्रेजुएशन, पोस्ट ग्रेजुएशन और एम.फिल भी भारतीय शास्त्रीय संगीत से ही पूरी करी। 2009 में मुंबई अपने सपने लेके पहुंचे विपिन आज की तारिख में लव यू सोनिया, बॉलीवुड डायरीज, वाह ताज जैसी बहुत सी फिल्म के संगीतकार रह चुके हैं। विपिन ने बस सपने देखे और उन्हें पूरा करने में अपना जी-जान लगा दिया और आज वो अपने सपने के बेहद करीब हैं। आप कहाँ से हैं यह मायने नहीं रखता बल्कि आपकी चाह मायने रखती है।

क्यों है निरंतर रियाज़ आवश्यक ?

अपनी टॉक के दौरान विपिन बताते हैं कि छोटी उम्र से ही वे अपने संगीत की कला को निखारने के लिए निरंतर अभ्यास करते आ रहे हैं। जैसे एक निशानेबाज़ अपना निशाना अचूक बनाने के लिए लगातार अभ्यास करता है ठीक उसी प्रकार अपने सुर एक दम सही लगाने के लिए रियाज़ बहुत ही महत्त्वपूर्ण चीज़ है। कोई भी कला तभी निखरती है जब आप उसकी पॉलिशिंग करते हैं इसलिए उन्होंने बताया कि अगर आपको लगे नहीं हो रहा है तो बस बिना ज़्यादा सोचे समझे बस अभ्यास करते रहो एक दिन वो चीज़ सही ज़रूर होगी।